Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

CM धामी बोले-‘उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे आने वाले दस वर्ष’

पिथौरागढ़।अपने एकदिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवम भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वाराआज विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी एवम भूतपूर्व मुख्यमंत्री जी का बीजेपी कार्यकर्ताओं एवम शेर सिंह पांगती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य द्वारा एवं अध्यापक अध्यापक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार भगत सिंह कोश्यारी को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड उन्नति के होंगे जिस हेतु उनके द्वारा प्रदेश में नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सब के लिए गौरव की बात है, हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं हमारी स्वयं सहायता
महिलाओं द्वारा पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जोकि उत्तराखंड के हित में है। इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित जनता को दी गई।

मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय हेतु 50 लाख रुपए की धनराशि से विस्तार किए जाने की घोषणा, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण की घोषणा, मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण किए जाने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वार मुवानि आगमन पर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया व उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए शेर सिंह कार्की द्वारा किए गए समाज के लिए कार्यों को भी याद किया गया। उन्होंने कहां कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है इस हेतु मुंबई वासियों द्वारा भी धनराशी देकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इससे पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी को मुवानी पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में एमपी अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top