Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 116 शिकायतें प्राप्त हुई,अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 116 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें राजस्व, एमडीडीए, पंचायतीराज, विद्युत, बाल-विकास, पुलिस, सिंचाई, लोनिवि, समाज कल्याण, नगर निगम, पेयजल निगम से संबंधित थीं।

सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई में डीएम ने अधिकारियों को शहर में फुटपाथ और अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम मुख्यालय को जनपद में संचालित स्टोन क्रैशर व खनन पट्टों की वैद्यता जांचने और जिनकी अवधि समाप्त हो गई उन्हें बंद करने के आदेश दिए।

वहीं, कुंजा ग्रान्ट तहसील विकासनगर भूमि कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासनगर में जेसीबी ड्राइवर की लापरवाही से पुलिया टूटने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्यवाही को कहा। गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ प्राप्त न होने की शिकायत पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्राम व्यास नेहरी में अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम कालसी को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार भवन स्वामी के घर के सामने स्कूल वैन पार्क करने के मामले मेंयातायात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जाए। भूमि विवाद प्रकरणों पर मौका मुआवना कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी गोर्वधन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top