Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

रायवाला में एक्सीडेंट,पति-पत्नी समेत एक बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रोडवेज की एक वोल्वो बस ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 12 साल की भतीजी को कुचल दिया। इस दौरान महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, युवक ने गंभीर चोटें लगने के चलते एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर, हरिद्वार पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

इसी बीच मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। पति, पत्नी और भतीजी जैसे ही हाईवे पर गिरे, तो पीछे से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसमा और मिस्भा ने दम तोड़ दिया। जख्मी हालत में शाहबान को आपातकालीन सेवा से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि एम्स में इलाज के दौरान शाहबान की भी मौत हो गई। शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिस बाइक से शहबान की बाइक टकराई थी, वह शख्स मौके पर नहीं मिला है। उधर, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top