Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की,अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी गति पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा ट्रैफिक के चलते आवश्यतानुसार रात्रिकाल में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए।

बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य समय पर पूर्ण न कर पाने पर नाराजगी जताई।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा वाटर सप्लाई, फसाड योजना, सीवरेज, ड्रेनेज के कार्य किये जा रहे है, जो कि अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें ग्रीन बिल्डिंग का कार्य का शिलान्यास के बाद कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि लाइब्रेरी का कार्य, परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह अन्य कई कार्यों को भी किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट रोड के कार्य में तीव्रता न होने पर नाराजगी जताते हुए बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जगह-जगह सड़क खुदी होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें पैदा हो रही है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए कार्यवकर रही है, ऐसे में उन्हें दिक्कतें नहीं आनी चाहिए। कहा कि सभी निर्माण कार्यों को वर्षा काल से पहले पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन जगहों पर ट्रैफिक के चलते दिन में कार्य करने में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। वहां रात्रि काल में आवश्यकता अनुसार कार्य किया जाए।

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिसकी मॉनिटरिंग भी समय दर समय की जाए।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका, सीजीएम स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top