Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

CM धामी ने चार विधान सभाओं से जुड़ी 355.27 करोड़ रुपए की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

काशीपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं गदरपुर से जुड़ी 355.27 करोड़ रुपए की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि इन योजनाओं से निश्चित ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को बल मिलेगा और आमजन के घरों तक आसानी से पेयजल पहुंच सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट 30 जून तक तैयार हो जाएगा, जो कि पूरे राष्ट्र के लिए मॉडल बनने वाला है।

उन्होंने कहा कि सशक्त भू-कानून बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्य में लैंड जिहाद एवं अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि काशीपुर औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। यहां पर समुचित विकास की जो भी आवश्यकता है उनकी समीक्षा कर रहे हैं। उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में समस्याओं पर मंथन और संवाद भी किया है एवं सुझाव लेकर कुछ त्वरित निर्णय लिए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, भाजपा अध्यक्ष श्री गुंजन सुखीजा, विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा, श्री शिव अरोरा, श्री आदेश सिंह चौहान, श्री अरविंद पांडे, पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top