Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड शासन ने IAS /PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल,सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को पेयजल की जिम्मेदारी

देहरादून।धामी सरकार ने हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी सहित 24 आईएएस और एक पीसीएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल अब हरिद्वार के जिलाधिकारी होंगे। अल्मोड़ा की डीएम वंदना को नैनीताल डीएम बनाया गया है। दोनों अफसर अपने जिलों में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है।

सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास व सीपीडी, यूजीवीएस व रीप से हटा दिया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय से औद्योगिक विकास व एमएसएमई हटाकर लोनिवि, ब्रिडकुल व खनन महानिदेशक सरीखे अहम महकमे सौंपे गए हैं। खनन महानिदेशक का दायित्व सचिव बृजेश कुमार संत से हटा दिया गया है।

सचिव चंद्रेश से पुनर्गठन लेकर डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सौंपा गया है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल को मानवाधिकार आयोग के सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव विजय कुमार यादव से वन एवं पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन हटा दिया गया है। अब तक बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे सचिव डॉ. वी. षणमुगम को वित्त के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। अपर सचिव सी. रवि शंकर को इस प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय की सचिवालय में वापसी हुई है। उन्हें सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग के साथ आयुक्त निवेश नई दिल्ली बनाया गया है। सचिव दीपेंद्र कुमार को शहरी विकास हटाकर कृषि एवं कृषि कल्याण दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल संदीप तिवारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।ग्राम्य विकास व शहरी विकास हटाकर एसीएस आनंद बर्द्धन को वित्त और अवस्थापना विकास दिया गया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से लोनिवि और अध्यक्ष ब्रिडकुल की जिम्मेदारी लेकर शहरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके वन एवं पर्यावरण विभाग यथावत रखे गए हैं।

सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से वित्त हटाकर शेष विभागों को बरकरार रखते हुए नियोजन व बाह्य सहायतित परियोजनाएं दी गई हैं। सचिव नितेश कुमार झा को पेयजल से मुक्त कर ग्राम्य विकास व सीपीडी, यूडीवीएएस व रीप की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव अरविंद सिंह पेयजल की भी जिम्मेदारी देखेंगे। सचिव दिलीप जावलकर से नागरिक उड्डयन लेकर सचिव सचिन कुर्वे को दिया गया है।पीसीएस अफसर अरविंद कुमार को सचिव मानवाधिकार आयोग से मुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top