Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

धामी सरकार जून से नौकरशाहों को पहाड़ चढ़ाएगी,जिलों के भ्रमण का कैलेंडर जारी

देहरादून।धामी सरकार जून से अपने सभी प्रमुख नौकरशाहों को पहाड़ चढ़ाने जा रही है।अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए जिलों के भ्रमण का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। भ्रमण के कैलेंडर के हिसाब से अधिकारी सालभर हर 15 दिनों में जिलों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान उन्हें अपने जिले के किसी दूरस्थ गांव में रात्रि विश्राम भी करना होगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और आनंद बर्द्धन देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले का तिमाही आधार पर भ्रमण करेंगे।

सभी अधिकारी जनपदीय भ्रमण के दौरान जिलों में अपने विभागों के कार्यों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे। वे प्रमुख फ्लैगशिप कार्यक्रमों जैसे जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), एनआरएलएम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हर खेत को पानी, पीएम पोषण मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना आदि की व्यापक समीक्षा करेंगे।

एक सप्ताह में देनी होगी भ्रमण की रिपोर्ट

अधिकारी जिलों का भ्रमण करने के एक सप्ताह के भीतर भ्रमण की एक रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। यह रिपोर्ट वे सॉफ्ट व हार्ड कॉपी में देंगे। इसकी एक प्रति जिले का दौरा करने वाले दूसरे सचिव को भी सौंपी जाएगी, जिससे संबंधित सचिव अपने भ्रमण के दौरान यह जांच कर सकेंगे कि पहले अधिकारी की रिपोर्ट में कितनी सत्यता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताई गई कमियों का फॉलोअप भी किया जा सकेगा।

जून माह में कौन अधिकारी किस जिले का भ्रमण करेगा

– अधिकारी का नाम व पद जिला

– रमेश सुधांशु, प्रमुख सचिव नैनीताल

– एल फैनई, प्रमुख सचिव टिहरी

– आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पौड़ी

– शैलेश बगौली, सचिव पिथौरागढ़

– नितेश कुमार झा, सचिव चंपावत

– अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव
उत्तरकाशी

– सचिन कुर्वे, सचिव चमोली

– दिलीप जावलकर, सचिव बागेश्वर

– बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव रुद्रप्रयाग

– रविनाथ रमन, सचिव अल्मोड़ा

– डॉ. पंकज पांडेय, सचिव हरिद्वार

– डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव ऊधमसिंह नगर

– विनोद रतूड़ी, सचिव नैनीताल

– हरि चंद्र सेमवाल, सचिव टिहरी

– चंद्रेश कुमार यादव, सचिव पौड़ी

– बृजेश कुमार संत, सचिव पिथौरागढ़

– विजय कुमार यादव, सचिव चंपावत

– डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव उत्तरकाशी

– दीपेंद्र कुमार चौधरी, सचिव चमोली

– सुरेंद्र नारायण पांडेय, सचिव बागेश्वर

– विनोद कुमार सुमन, सचिव रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top