Headline
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए-रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। आज अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ली,बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम के साथ किया गया।बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान 2023 को लेकर चर्चा की।साथ ही कार्यक्रम के तहत लोकसभा, विधानसभा और मंडल स्तर पर होने वाले अनेकों कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया।उन्होंने कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बदलते भारत मे सहयोगी की भूमिका मे आगे आये और राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए,साथ ही बैठक में जनकल्याण के लिए समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ को लेकर केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए व अग्रिम रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश मे विकास को लेकर जितना काम किया है उतना पूर्व की सरकारें अपने 60 साल से अधिक के कार्यकाल में नही कर पाई हैं।आज हम 9 वर्ष में विश्व की 11 वी अर्थव्यवस्था से छलांग लगते हुए 5 बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य भी विकास पथ पर तेजी आगे से बढ़ रहा है,ऐसे में हमे सिर्फ और सिर्फ केंद और राज्य सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाना है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया ,उन्होंने कहा आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने ने के लिए हम सभी की ज़िम्मेदारी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बनती है । इसके लिए हम सब को तन मन के साथ पूर्ण समर्पण के साथ जुटना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रमेश बहुगुणा जी,जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र बिष्ट जी,जिला महामंत्री श्री ललित दोसाद जी,स्याही देवी मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चिलवाल जी,ताकुला मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप नगरकोटी जी,मजखाली मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल परिहार जी सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top