Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

मुख्य सचिव संधू ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, 4 जिलों की लाखों की पेयजल योजना को मिली स्वीकृति

मुख्य सचिव संधू ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, 4 जिलों की लाखों की पेयजल योजना को मिली स्वीकृति

मुख्य सचिव बोले-‘आमजन को दिए जाने वाले कनेक्शन के लिए जल संस्थान द्वारा न्यूनतम चार्ज आसान किश्तों में बिल के साथ जोड़कर लिया जाए’

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान राज्य सेक्टर के अन्तर्गत जनपद देहरादून नगर निगम क्षेत्र लाडपुर स्थित रिंग रोड में ₹ 500.32 लाख लागत की जलापूर्ति योजना, अमृत – 02 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत में ₹ 946.63 लाख लागत की बनबसा नगर जलापूर्ति योजना, जनपद पौड़ी में ₹2556.38 लाख लागत की सतपुली पेयजल योजना और जनपद चमोली में ₹3245.00 लाख लागत की गौचर पेयजल योजना के पुनर्निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई।

मुख्य सचिव ने पेयजल योजनाओं के लिए पूरे शहरों के मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में नई योजना और पुरानी योजना जो जोड़ने में समस्याएं नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं में स्रोतों को स्थिर बनाए रखने के लिए तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने जनपद देहरादून में लाडपुर क्षेत्र की जलापूर्ति योजना में भविष्य ने शुरू होने वाली सोंग बांध गुरुत्व आधारित योजना के अंतर्गत कनेक्शन आदि का प्राविधान सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन को दिए जाने वाले कनेक्शन के लिए जल संस्थान द्वारा न्यूनतम चार्ज आसान किश्तों में बिल के साथ जोड़कर लिया जाए। उन्होंने सभी योजनाओं के अंतर्गत मीटर अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे पानी का दुरुपयोग कम होगा।

इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं अपर सचिव श्री उदयराज सिंह सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top