Headline
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम

डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के वेतन रोकने के निर्देश दिए

रूद्रपुर। 16 जून 2023- शुक्रवार को जिलाधिकारी यगुल किशोर पन्त ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की जिला कार्यालय सभागार में गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने माहवार धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यों में धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान रामनगर का वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण किया जाये।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों के लिए जल संस्थान की ओर से अधिशासी अभियंता तरूण शर्मा को तथा पेयजलन निगम की ओर से अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पहले पानी पहुॅचाया जाये और बाद में बिल। जिलाधिकारी ने पेयजल बिल तैयार करने के बारे में भी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश अभियंताओ को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पानी की टंकी किसी भी गलत एवं विवादित स्थान पर न बनाई जाये। उन्होंने विलेज वॉटर एण्ड सैनिटेशन कमेटियों को भी संक्रिय रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समय-समय पर थर्ड पार्टी परीक्षण एवं जांच कराने तथा जांच आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश परियोजना निदेशक जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हिमांशु जोशी, अधिशासी अभियंता रामनगर मनोज गंगवार, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, तरूण शर्मा, ज्योति पालनी, परियोजना निदेशक जिला जल एवं स्वच्छता मिशन पद्मेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top