Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

CM धामी ने 55 पुलों का वर्चुअली किया उद्घाटन

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के विभिन्न गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि इन पुलों से हमारे सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जनजीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी पर्वतीय क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण में और सहयोग देते रहेंगे। इन पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलेगी। इन पुलों से कई गांवों को तय की जाने वाली दूरी भी कम होगी।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अनुज अग्रवाल, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, फिल्म एवं कला जगत से जुड़ी श्रीमती हिमानी शिवपुरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top