Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

शाम को दून पहुंचेंगे तीरथ, पूर्व सीएम का स्वागत…कर्नल लड़ेंगे उपचुनाव!

उत्त्तराखण्ड में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर, जल्द होगा बड़ा फैसला

अविकल उत्त्तराखण्ड

नई दिल्ली । सीएम तीरथ  सिंह रावत दिल्ली हाईकमान से मिलने के बाद आज गुरुवार की सांय देहरादून लौट रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने सीएम के खिलाफ कर्नल कोठियाल को चुनावी अखाड़े में उतारने का ऐलान कर दिया। जबकि बुधवार की रात पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का राजधानी में हुआ स्वागत भी चर्चा के केंद्र में है।

बुधवार की रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के निवास में जेपी नड्डा से उपचुनाव समेत कई अन्य खास बिंदुओं पर चर्चा हुई थी।

दोनों नेताओं से रात 12 बजे हुई मुलाकात में सीएम तीरथ रावत के कोरोना महामारी में उपचुनाव लड़ने व केंद्रीय चुनाव आयोग की पाबंदी से उठे कई सवालों पर पार्टी ने होमवर्क किया।

एक साल से कम कार्यकाल होने के बावजूद कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव को आधार बनाकर केंद्रीय चुनाव आयोग से उत्त्तराखण्ड में उपचुनाव कराए जाने के अनुरोध पर भी मंथन किया गया।

हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से सीएम तीरथ के चुनाव लड़ने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गयी है। सीएम को 10 सितम्बर से पहले उपचुनाव जीत विधानसभा का सदस्य बनना है।

इधर, सूत्रों का कहना है कि चुनाव नहीं लड़  पाने की स्थिति में पार्टी ने अन्य विकल्प सुरक्षित रख लिए है। इनमें तीसरे सीएम की ताजपोशी का विकल्प भी सुरक्षित रखा गया है। कुछ विधायकों के नाम भी हवा में तैर रहे हैं।

गुरुवार को सीएम तीरथ रावत दिल्ली के सांसद आवास में ही थे। यही पर लोग उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं। सांय 5 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए चलेंगे।

कर्नल कोठियाल

दिल्ली की सरगर्मी के बीच आप ने कर्नल कोठियाल को सीएम के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर भाजपा और दबाव बना दिया है।

इधर, बुधवार की रात कोटद्वार से लौटे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का रिस्पना पुल पर हुए स्वागत से भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गयी है। कोटद्वार के रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने हरिद्वार में एक प्रसिद्ध संत से भी मुलाकात की।

रात में देहरादून पहुंचने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूल मालाओं से स्वागत करने के साथ नारेबाजी भी की गई। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के समर्थक काफी उत्साह में दिख रहे थे। इस डेवलपमेंट को भी नये नजरिये से देखा जा रहा है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-bhajpa-cm-tirath-met-jp-nadda-at-midnight-in-delhi/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-education-non-teaching-vacancies-in-doon-university-published/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top