Headline
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत

उत्तरजन टुडे ने राज्य के 12 सितारों का किया सम्मान, उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब का भी हुआ विधिवत गठन

[ad_1]

देहरादून। देहरादून स्थित बीएस नेगी महिला पालीटेक्निक सभागार में कल शाम उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब का विधिवत गठन हो गया। इस क्लब के गठन की घोषणा पूर्व आईएएस एसएस पांगती ने की। उन्होंने कहा कि यह क्लब उत्तरजन टुडे को मजबूती देगा और पहाड़ के सरोकारों का सजग प्रहरी साबित होगा। इस मौके पर 12 वरिष्ठ नागरिकों को हमारे प्रेरणास्रोत सम्मान भी दिया गया। संपादक पीसी थपलियाल ने उत्तरजन टुडे के 6 साल के इतिहास और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

समारोह में पूर्व आईएएस आलोक रावत, पूर्व सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं, बलूनी ग्रुप आफ एजूकेशन के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, आईटीएम के चेयरमैन निशांत थपलियाल, सीआईएमएस के चेयरमैन ललित जोशी, दून डिफेंस एकादमी के चेयरमैन संदीप गुप्ता, जीआरडी सैनिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रिगेडियर बिनोद पसबोला, कर्नल देव डिमरी, कर्नल राकेश कुकरेती, उद्योगपति सुनील उनियाल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुरेश डंडरियाल और प्रिंसिपल नीरिजा डंडरियाल, पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर एस पी नौटियाल, नाबार्ड के पूर्व जीएम डा. बीपी नौटियाल, ओएनजीसी पालीटेक्निक के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया और यूकेडी प्रवक्ता मीनाक्षी घिल्डियाल, कर्नल रॉक्स स्कूल की प्रिंसिपल इरा कुकरेती युवा समाजसेवी इंदु नवानी समेत अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

समारोह की अध्यक्षता बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के पूर्व सूबेदार जनार्दन बलूनी ने की। समारोह में राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, राज्य आंदोलनकारी बब्बर गुरंग, समाजसेवी 94 वर्षीय गुणानंद पेटवाल, अर्जुन अवार्डी बाक्सर पदम बहादुर मल्ल, प्रख्यात आर्थो सर्जन डा. जयंत नवानी, शिक्षाविद कमला पंत, कर्नल राकेश कुकरेती, साहित्यकार सावित्री काला, समाजसेवी रमेश चंद्र जोशी, समाजसेवी विजय जुयाल, समाजसेवी हरिशंकर जोशी, निशक्तजन स्कूल संचालिका भारती पांडे को सम्मानित किया गया।

समारोह में बीएसनेगी पालीटेक्निक की छात्रात्रों ने स्वागत गीत गाया। समारोह में जनकवि अतुल शर्मा और राज्य आंदोलनकारी जयदीप सकलानी ने अपने गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। वरिष्ठ पत्रकार मनोज इस्टवाल ने अपने अनुभव शेयर किये। इस मौके पर विचार एक नई सोच के संपादक राकेश बिज्लिवाण, पत्रकार अवधेश नौटियाल, पत्रकार आशीष नेगी, अमित अमोली, कुलदीप बगवाड़ी, सुशील सिंह राणा, स्कूली शिक्षा में क्रांति क ेजनक गणेश उनियाल समेत प्रमुख लोग मौजूद रहे। गुणानंद जखमोला ने समारोह में आए और सभी शुभचिन्तकों और सहयोगियों का आभार ब्यक्त किया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top