Headline
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 3,56,148 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

[ad_1]

ऋषिकेश। अक्षय तृतीया के रोज चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। यात्रा के प्रमुख संचालन केंद्र ऋषिकेश में यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा शुभारंभ होने से 48 घंटा पहले ऋषिकेश में कई प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ऋषिकेश स्थित पंजीकरण केंद्र में दोपहर 12.00 बजे तक 650 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। तीन मई अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ खुल जाएंगे। एक रोज पूर्व सोमवार को ऋषिकेश से यात्रियों का जत्था यात्रा के लिए रवाना होगा। सभी यात्रियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

यात्रा शुभारंभ होने से 48 घंटा पूर्व यात्रा संचालन केंद्र बस टर्मिनल कंपाउंड में जम्मू, राजस्थान, नेपाल आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह सभी लोग यहां पंजीकरण करा रहे हैं। इस वर्ष पंजीकरण कराने वाली एथिक्स इन्फोटेक कंपनी की ओर से कर्मचारियों के जरिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त यात्री स्वयं अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उसके लिए आठ कियोक्स की व्यवस्था की गई है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम अनन्त ने बताया कि रविवार दोपहर 12:00 बजे तक 650 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले 3,56,148 श्रद्धालुओं ने रविवार दोपहर 12.00 बजे तक अपना पंजीकरण कराया है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से पंजीकरण के लिए वेबसाइट एचटीटीपी://रेजिस्ट्रेशनएंड टूरिस्टकेअरडॉटयूकेडॉट जीओवीडॉटइन जारी की गई है।

अब तक यमुनोत्री के लिए 59,395, गंगोत्री के लिए 61,403, केदारनाथ के लिए 1,28,696, बदरीनाथ के लिए 1,03,692 और श्री हेमकुंड धाम के लिए 2962 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
उधर, परिवहन विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर रविवार से चेक पोस्ट खोल दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गंगोत्री हाइवे पर भद्रकाली और बदरीनाथ हाईवे पर ब्रम्हपुरी में चैक पोस्ट स्थापित कर वहां अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। रविवार से ही अन्य प्रांत से आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top