Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

टिहरी झील में दिल्ली के पर्यटक की बिगड़ी तबियत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा

[ad_1]

देहरादून। टिहरी बांध की झील में पीपीपी मोड पर संचालित फ्लोटिंग हट में एक पर्यटक को ली-रॉय कंपनी के कर्मचारी ने पेट्रोल की बोतल में पानी पिला दिया। इससे पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने मामले में ली रॉय कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दिल्ली निवासी उमेश गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात को वह टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट में रुके थे। बताया कि उन्होंने ऑनलाइन 25 हजार रुपये देकर हट बुक कराई थी। इसमें कंपनी को स्लीपिंग व्यवस्था के साथ, पानी, चाय आदि भी उपलब्ध करानी थी।

रात को जब उन्होंने वेटर से पानी मांगा तो वह एक बोतल में पानी लेकर आया। जैसे ही उन्होंने पानी पिया उसमें पेट्रोल की बदबू आई। देखते ही देखते उन्हें उल्टी हुई और तबीयत खराब हो गई। इसकी शिकायत कंपनी के कर्मचारियों से की, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। आरोप लगाया कि टिहरी झील में लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष ने बताया कि ली-रॉय कंपनी के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के मैनेजर मानवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और हीरा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 284 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटक वापस दिल्ली चला गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top