Headline
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण के लिए जारी हुई 8 करोड़ से अधिक धनराशि

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण के लिए जारी हुई 8 करोड़ से अधिक धनराशि

8 करोड़ से अधिक की धनराशि से सुधरेगी खाद्य आपूर्ति विभाग के खाद्यान गोदाम

खाद्य विभाग के खाद्यान गोदामों की सुधरेगी दशा व दिशा, मजबूत होगी सार्वजनिक वितरण प्रणाली- रेखा आर्या

देहरादून।उत्तराखण्ड शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत राज्य सेक्टर में संचालित अवस्थापना परियोजनाओं के Funding for faster implementataion of important projects including Missing Link Projects के अंतर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभिन्न जनपदों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण एवं 06 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

जिसमें खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण हेतु प्रदेश के पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल के 05 खाद्यान गोदाम, टिहरी गढ़वाल के 06, चंपावत के 03, उत्तरकाशी के 09, नैनीताल के 06, बागेश्वर 07 खाद्यान गोदाम व उत्तरकाशी जनपद के 06 गोदामों के क्रेटस निर्माण के कार्य हेतु धनराशि जारी की गई है।

उक्त अनुरक्षण कार्यों एवं क्रेटस के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू० 8,77,37,000/- (रूपये आठ करोड़ सतहत्तर लाख सैंतीस हजार मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

आपको बता दें कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के खाद्यान गोदामों की मरम्मत हेतु विभाग की बहुत लंबे समय से मांग थी। क्योंकि यह खाद्यान गोदाम लगभग 1960-70 के दशक में यह निर्मित हुए थे जिससे अब यह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हो गए है। जिससे विभाग को खाद्यान भंडारण हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे अब खाद्यान विभाग को गोदामों की मरम्मत होने से काफी राहत मिल पाएगी। जिससे गोदामों में खाद्यान अब सीलन व बारिश आदि से खराब होने से बच जाएगा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण हेतु धनराशि जारी करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया।

वहीं खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खाद्यांन गोदामों के अनुरक्षण हेतु उक्त धनराशि जारी होने पर अब हमारे खाद्य विभाग को व राशन डीलर भाइयों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं खाद्यान खराब होने से बच जाएगा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top