Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति रमनाथ कोविंद, राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत

देहरादून।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देहरादून पहुंच गए हैं।जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किय।वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गवर्नर हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।बता दें कि रविवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से रजत जयंती समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रतिभाग करेंगे।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना 25 साल पहले हरिद्वार में हुई थी। कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली मिशन के 25 साल पूर्ण होने पर मिशन अपना तीन दिवसीय जयंती समारोह मना रहा है।रविवार को समापन समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के गवर्नर ले जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) के अलावा भारी संख्या में संत समाज के लोग भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए हैं, जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गवर्नर हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top