Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

DM सोनिका से देश भ्रमण पर निकली साईकल राईडर आशा मालवीय ने मुलाकात की

देहरादून।दिनांक 12 जुलाई 2023 जिलाधिकारी सोनिका से आज कलैक्टेªट स्थित कार्यालय में देश भ्रमण पर निकली साईकल राईडर सुश्री आशा मालवीय ने मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सुश्री आशा मालवीय को जनपद देहरादून की ओर शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर हौसला बढाया।

जिलाधिकारी ने मालवीय एकल महिला साईकिल यात्री की इस महिला सशक्तीकरण की पहल को सरहाते हुए कहा कि उनकी यात्रा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश देती हैं तथा महिलाओं को हार न मानने के लिए जागरूक कर रही हैं।

उन्होने कहा कि यदि मन में जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नही है इस बात को चरितार्थ कर रही है। उनका यह कार्य बालिकाओं/महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करेगा।

अवगत कराना है कि ग्राम नाटाराम जनपद राजगढ मध्यप्रदेश निवासी आशा मालवीय द्वारा सम्पूर्ण भारत की (एकल महिला) साइकिल यात्रा करके महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण विषय पर देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। सुश्री मालवीय विगत 01 नवम्बर, 2022 को अपने राज्य मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपाल से साइकिल यात्रा प्रारम्भ करते हुए इन्होंने 23 राज्यों से होते हुए 19750 किमी. से ज्यादा दूरी तय करके उत्तराखण्ड मे 24वें राज्य के रूप में साइकिल यात्रा पर हैं।

मालवीय द्वारा 28 राज्यों की कुल 25,000 किमी की साइकिल यात्रा पूरी करके देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2023 को अभियान का समापन करने का लक्ष्य रखा गया है। सुश्री आशा मालवीय एक निर्धन परिवार से हैं, जिनके पिता नही है, फिर भी उन्होंने अपने जज्बे को कम नही होने दिया।

मालवीय ने अब तक विभिन्न राज्यों 17 मुख्यमंत्री, 17 राज्यपाल से मुलाकात की तथा अबतक लगभग 1 हजार आईएएस तथा 1 हजार आईपीएस अधिकारियों के साथ ही 15 राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर चुकी हैं। सुश्री मालवीय ने बताया कि वे अबतक महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के 300 से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top