Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

साहसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा उत्तराखंडः सतपाल महाराज

[ad_1]

उत्तराखंड पर्यटन पवेलियन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और इंडिया टूरिज्म पवेलियन का भी महाराज ने किया शुभारंभ

देहरादून। दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) का सोमवार को शुभारंभ किया गया। 09 से 12 मई तक आयोजित ‌होने वाले एटीएम के पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के पवेलियन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और इंडिया टूरिज्म पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एटीएम में लगे उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड साहसिक खेलों का खजाना है। ऐसे में उत्तराखण्ड सा‌‌हसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की अमीम संभावना है। प्रदेश में साहसिक खेलों की संभावनाओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से प्रति वर्ष उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

दुबई समेत दुनिया भर में बसने वाले भारतीय मूल के लोगों से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक बार उत्तराखण्ड अवश्य आएं। उत्तराखण्ड में हिमालय की सुंदर चोटियों व विश्व प्रसिद्ध चारधाम समेत गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। जहां आप पुण्य लाभ कमाने के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

इस अवसर पर अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रूपिंदर बराड़, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल शिव शेखर शुक्ल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद बोर्ड के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित कई गणमान्य आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top