Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

उत्तराखंड क्रांति का डोईवाला कूड़ाघर को लेकर नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन

[ad_1]

देहरादून । कूड़ा घर के खिलाफ बुधवार को यूकेडी का जोरदार प्रदर्शन रहा। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में डोईवाला के मानस विहार के ग्रामीणों ने कूड़ा घर पर जोरदार प्रदर्शन किया और नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने उपस्थित अधिकारियों पर वादा खिलाफी करने को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। तत्काल कूड़ाघर से होने वाली परेशानियों का निस्तारण करने की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया कि, यदि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर जबरन कूड़ेदान को हटा दिया जाएगा।

इस पर नगर पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया कि, तत्काल हर दूसरे दिन कूड़ाघर के आस-पास के घरों में छिड़काव किया जाएगा तथा कूड़ा घर की गंदगी से बचने के लिए भी कूड़ा घर पर छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि, कूड़ा घर को एक बाउंड्री बनाकर कवर कर दिया जाएगा तथा उसके बाहर कूड़ा नहीं फैलाया जाएगा। कूड़ा घर के क्षेत्र का और अधिक विस्तार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि, कूड़ाघर को हटाने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन कर दिया गया है, जो नगर पालिका द्वारा कूड़ा घर के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही पर नजर रखेगी और कूड़ा घर को हटाने तक संघर्ष को तेज करता रहेगा।

इस मौके पर नगरपालिका के सैनिटरी ऑफिसर सहित नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल और अन्य अधिकारी तथा वेस्ट कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे, साथ ही दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, यह एक सार्वजनिक कार्य है, इसलिए सभी को इसमें पार्टी गत मतभेदों को दरकिनार रखकर साथ देना चाहिए।

शिव प्रसाद सेमवाल बताया कि, इस संबंध में उन्होंने मानवाधिकार आयोग में केस भी दायर कर रखा है, इसके संबंध में 4 सप्ताह में इस समस्या का निस्तारण करने के आदेश नगर पालिका को दिए गए हैं।

इस मौके पर विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुनीता देवी, गायत्री देवी, बसंती देवी, बाला देवी, उर्मिला देवी, हेमंती देवी, गीता नैथानी, सुनीता रावत, सविता बिष्ट, रजनी दत्ता, करन नेगी आदि लोग मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top