Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

वीकेंड: तीर्थनगरी ऋषिकेश में होटल, लॉज, कैंप पैक

[ad_1]

ऋषिकेश। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। राहत पाने के लिए वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। शनिवार को पर्यटकों के दबाव के चलते ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र के होटल, लॉज और कैंप फुल हो गए। हाईवे पर यात्री वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ाती रही। इसे संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान पसीना बहाते रहे, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों से पर्यटक गंगा में राफ्टिंग का रोमांच और हरीभरी वादियों में सैर सपाटे के लिए शनिवार सुबह से ही तीर्थनगरी पहुंचने शुरू हो गए थे। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एचआर, डीएल, यूपी नंबर के वाहन नजर आए। भारी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने से पर्यटन व्यवसाय चमक उठा।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, तपोवन, गड्डूघाड़, घुघतानी, फूलचट्टी आदि क्षेत्र में होटल, लॉज और कैंपों की फुल बुक हो गई। कमरे फुल होने पर शनिवार दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई। ऋषिकेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि होटल, कैंपों की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने लगी थी। शनिवार दोपहर तक शत-प्रतिशत बुकिंग होने पर ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई। बताया पिछले दो सप्ताह से पर्यटन कारोबार में तेजी आयी है। कैंप संचालक वैभव थपलियाल ने बताया कि बीती शुक्रवार को ही ऑनलाइन कैंप बुक हो गये थे। कैंप में जगह न मिलने पर पर्यटकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा है। बताया कि स्कूलों में छुट्टियां पड़ने से भीड़ बढ़ी है। परिवार के साथ लोग गर्मी से बचने को ऋषिकेश आ रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top