Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

10 लाख रुपए और कार के लिए जयमाल के बाद बारात वापस ले गया डॉक्‍टर दूल्‍हा, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा बेटी का पिता

[ad_1]

कुशीनगर । यूपी के कुशीनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर जयमाल के बाद भी एक शादी टूट गई। बेटी का पिता पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन दूल्‍हे के परिवार को उस पर रहम नहीं आया। वे बारात वापस लेकर चले गए। लड़की के पिता ने उनके पैर पकड़े, गिड़गडता रहा। यही नहीं अपने हार्ट सर्जरी की दुहाई भी दी लेकिन दूल्‍हे के घरवालों का दिल नहीं पसीजा। दहेज में 10 लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उन्‍होंने न सिर्फ शादी तोड़ दी बल्कि गाली-गलौच भी की। अंत में बारात लेकर वापस चले गए।

मामला कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के बैरिया राजा गांव का है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की भारी भरकम मांग को लेकर लड़के वालों ने वरमाला की रस्‍म के बाद शादी तोड़ दी। बारात वापस लेकर चले गए। इस आरोप के साथ पीड़ित पिता ने कसया के एसएचओ को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। हालांकि बाद में पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों सुलह कराकर उन्‍हें वापस लौटा दिया।

लड़की के पिता बलजीत सिंह ने एसएचओ को दी तहरीर में घटना का पूरा ब्‍योरा दिया। उन्‍होंने लिखा कि उनकी पुत्री का विवाह थानाक्षेत्र के बरवा जंगल निवासी विजय मल सिंह के पुत्र डा. मृत्युंजय सिंह के साथ तय था। 7 मई को जयमाला की रस्‍म हो जाने के बाद लड़के के बड़े भाई डा जन्मेजय सिंह, बहनोई राकेश सिंह उर्फ राजू और पिता ने तय दहेज 20 लाख के बाद दस लाख और और कार की मांग शुरू कर दी। इस पर असमर्थता जताए जाने पर गाली गलौज और मारपीट की और बारात वापस लेकर चले गए।

पीड़ित पिता के मुताबिक उन्‍होंने दूल्‍हे के घरवालों के पैर पकड़े, गिड़गि‍ड़ाए और अपनी हार्ट सर्जरी की दुहाई भी दी। कहा कि उनकी दहेज की मांग पहले ही पूरी कर दी है। अब और देने में असमर्थ हैं लेकिन दूल्‍हे के घरवालों का दिल किसी भी तरह नहीं पसीजा। वे बारात वापस लेकर चले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की। पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। इस संदर्भ में एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष अब उस लड़के से शादी नही करेगा। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top