Headline
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

बजट को लेकर कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, यशपाल आर्य ने कहा सरकार ने किया है राज्य को कर्ज में डुबोने का बजट पेश

[ad_1]

देहरादून। विधानसभा में बीते दिन प्रस्तुत बजट पर मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बजट से जनता स्वयं को ठगा गया महसूस कर रही है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने राज्य को कर्ज में डुबोने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार के बजट को निराशाजनक व जनता के साथ धोखा बताया है।

बजट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने लगभग 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज के रूप में लिए हैं और इस कार्यकाल में भी राज्य को कर्ज में डुबोने वाला बजट पेश किया है। दिशाहीन बजट में महंगाई, बेरोजगारी दूर करने का कोई रोड मैप नहीं है। रिवर्स पलायन के लिए कोई सुनियोजित योजना नहीं है। यह बजट निराशाजनक, महिला विरोधी और बेरोजगारों को रोजगार न देने वाला बजट है। यह किसान, पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी बजट है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गैरसैंण के लिए बजट में कोई प्रविधान न रखना गैरसैंण की भावना और जनता के साथ धोखा है। सरकार को बताना चाहिए की भाजपा सरकार के एक पूर्व मुख्यमंत्री के घोषित 25 हजार करोड़ रुपये कहां गए, क्या वह भी जुमला था।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं है। बेरोजगारी भत्ता व रोजगार के अवसरों पर बजट में चुप्पी है। केंद्र व बाह्य सहायतित योजनाओं के भरोसे राज्य की आर्थिकी को छोड़ दिया गया है, जबकि राज्य सरकार की केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं में खर्च करने की गति में लापरवाही रही है।

योजनाओं की स्वीकृति व खर्च करने में सरकार फिसड्डी रही है। जिला योजना भी दम तोड़ रही है, इसके लिए भी बजट में कुछ नही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने पिछले बजट का धन ही खर्च नहीं कर पाई, उसका बजट निश्चित ही निराश करेगा। पिछले मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं पर भी चुप्पी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top