Headline
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

सोनिया गांधी ने कहा अग्निपथ आंदोलन में कांग्रेस युवाओं के साथ, सेना में भर्ती की नई योजना पूरी तरह से दिशाहीन

[ad_1]

नई दिल्ली। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को दिशाहीन करार दिया है। उनकी ओर से पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी किया। इसमें केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह युवाओं की आवाज को नजरअंदाज कर रही है। बयान में कहा गया है कि सेना में भर्ती की नई योजना पूरी तरह से दिशाहीन है। सोनिया गांधी ने युवाओं से अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध की अपील की। कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस युवाओं के साथ है।

युवाओं के नाम जारी बयान में सोनिया गांधी ने कहा है कि आप सेना में भर्ती होकर देशसेवा का महत्वपूर्ण काम करने की अभिलाषा रखते हैं। सेना में लाखों पद खाली होने के बाद भी पिछले तीन साल से भर्ती नहीं होने का दर्द मैं समझ सकती हूं। एयरफोर्स में भर्ती परीक्षा देकर रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओ के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को दरकिनार कर नई आर्मी भर्ती योजना की घोषणा की है, जो कि पूरी तरह से दिशाहीन है। आपके साथ कई पूर्व सैनिक व रक्षा विशेषज्ञों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है। हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, शांति व संयम के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। आप से अनुरोध है कि जायज मांगों के लिए आप शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें।

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा था कि माफीवीर पीएम को कृषि कानूनों की तरह यह योजना भी वापस लेनी पड़ेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top