Headline
भारत न्यूज़ बज्ज के संपादक कीर्ति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज के संपादक कीर्ति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

पीएम मोदी पहुंचे कर्नाटक दौरे पर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में नवनिर्मित सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का किया उद्घाटन

[ad_1]

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में नवनिर्मित सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया। बेंगलुरु में कार्यक्रम को संपन्न करने के बाद पीएम मोदी बागची-पार्थसारथी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान वे बेंगलुरु में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का भी दौरा करेंगे और बेस यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां पीएम मोदी राष्ट्र को 150 ‘प्रौद्योगिकी हब’ समर्पित करेंगे जिन्हे औद्योगिक परिवर्तन करके विकसित किया गया है। इसके बाद वे 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

बेंगलुरु के बाद पीएम मोदी मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। यहां वह नागनहल्ली रेलवे स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वे अखिल भारतीय संस्थान में ‘संचार विकार वाले व्यक्तियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इसके बाद वे सोमवार शाम में सुत्तूर मठ और श्री चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे।

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह पीएम मोदी मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। पीएमओ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देश भर में 75 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कॉर्पोरेट और अन्य नागरिक समाज संगठनों द्वारा भी  योग शिविर आयोजित किए जाएंगे और इसमें देश भर के करोड़ों लोग शामिल होंगे।

पीएमओ ने बताया कि 2015 से, हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) मनाया जाता है। इस वर्ष के योग दिवस का विषय “मानवता के लिए योग” है। यह विषय दर्शाता है कि कैसे योग ने कोविड महामारी के दौरान पीड़ा को कम करने में मानवता की सेवा की। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top