Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

अग्निपथ योजना के बढ़ते प्रदर्शन की वजह आज भारत बंद करने ऐलान, उत्तराखंड में भी जारी हुआ अलर्ट

[ad_1]

देहरादून। अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा  रहा है। जिसकी वजह से आज भारत बंद के एलान के चलते उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को रुड़की नारसन क्षेत्र में युवाओं के अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। नारसन चौकी से लेकर मंगलौर गुड़ मंडी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वहीं, पुलिस ने नारसन क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। पुलिस की सख्ती के बाद युवाओं ने कोई प्रदर्शन और बैठक नहीं की। 

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ टनकपुर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। वहीं योजना के विरोध में आज 20 जून को चंपावत में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। उधर, अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में रेलवे स्टेेशनों पर हो आंदोलन और आगजनी की घटना को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के जवानों को तैनात कर दिया गया है। स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। 

रुड़की में मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रेलवे लाइनों एवं ट्रैक पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे पुलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नारसन कस्बे और कई गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च निकाला गया है। युवाओं से अपील की जा रही है कि वह प्रदर्शन न करें। इस दौरान नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह, एसआई दिनेश पंवार, जगत सिंह, भास्कर, सोभन, शुभम आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top