Headline
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी

राजनीति- भाजपा ने ऋषिकेश मेयर को भेजा कारण बताओ नोटिस, उबाल

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी ने ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की ओर से जारी पत्र में पार्षदों व मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय में कमी व पार्टी के आंतरिक मामलों को मीडिया में प्रसारित करने का आरोप लगाया है। 31 अगस्त के लिखे नोटिस में सात दिन के अंदर लिखित उत्तर नहीं मिलने पर एक्शन लेने की बात कही गयी है।

पत्र की मूल भाषा

प्रापक श्रीमती अनिता मंमगाई, मेयर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा चन्द्रबदनी डेन्टल क्लीनिक, पुष्कर मन्दिर मार्ग, ऋषिकेश

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि आपके और नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदों के मध्य विवाद चल रहा है साथ ही साथ मण्डल की टीम अध्यक्ष के साथ समन्वय नहीं है। पार्टी के उक्त सभी आन्तरिक मामलों का आपके द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित किया जा रहा है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है तथा भारतीय जनता पार्टी की शाख को क्षति पहुंची है। पार्टी में रहते हुए किसी भी घटना को समाचार पत्र या अन्य प्रचार माध्यमों से प्रसारित करना भारतीय जनता पार्टी की धारा 25 (घ) के अन्तर्गत अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

अतः इस सम्बन्ध में आप अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अन्दर लिखित उत्तर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी / अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करें यदि उपरोक्त अवधि में आपका स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ तो यह माना जायेगा कि आपको इस विषय में कुछ नहीं कहना है और उक्त दशा में आप पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-shasan-reservation-for-orphan-in-government-services-notification-issued/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top