Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

चंबल नदी में गिरा युवक, बचाने के लिए कूदे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत

यूपी। पिनाहट में आज दोपहर चंबल नदी में एक युवक पैर फिसलने से गिर गया। उसे बचाने के लिए साथ आए तीन दोस्त भी नदी में कूद गए। वे उसे तो बचा न सके और डूबने लगे। ये देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल ही वहां मौजूद तैरने में माहिर दो युवकों ने इन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। एक युवक को तो तत्काल नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन युवक डूब गए, जिन्हें पुलिस के आने पर बाहर निकाला जा सका। तीनों को ही गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि अंकित, भोला, शिवा और गोलू अपने दो अन्य साथी नीशू और दीपक के साथ नहर पर गए थे। वे चंबल नहर किनारे बैठे थे, तभी अंकित का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए गोलू, शिवा और भोला नहर में कूद गए। वे सभी डूबने लगे, गोलू को नीशू और दीपक ने बाहर निकाल लिया वही शिवा, भोला और अंकित डूब गए, जिन्हे सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाला। उन तीनों की ही हालत गंभीर है, जिन्हे सीएचसी पिनाहट से आगरा रेफर कर दिया गया है।

आगरा में डॉक्टर ने शिवा, भोला और अंकित को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व सीओ पिनाहट मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top