Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

बागेश्वर में युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध और पूर्व में हुई भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

[ad_1]

बागेश्वर। युवाओं से लेकर अन्य लोगों में अग्निपथ योजना को लेकर रोष उत्पन्न हो रखा है, इसी के तहत युवा शहर में जुलूस निकाल रहे, साथ ही सरकार के खिलाफ नारे भी लगा रहे है। अग्निपथ योजना के साथ ही पूर्व में हुई भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग भी युवा कर रहे है, लगातार अपनी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए युवा प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में आज बागेश्वर में भी युवाओं ने जुलूस निकालकर अपनी मांगे पूरी कराने को लेकर प्रदर्शन किया।

तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम हर गिरी के माध्यम से रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। युवाओं ने दोनों मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। नुमाइशखेत मैदान से युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस बाजार से गुजरते हुए तहसील परिसर तक पहुंचा। तहसील परिसर में युवाओं ने योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि दो साल पहले हुई भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवा परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। आठ बार परीक्षा को अलग-अलग कारणों से स्थगित कर दिया गया।

अब अग्निपथ योजना के आने से परीक्षा अधर में लटक गई है। कहा कि परीक्षा नहीं होने से भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं को मानसिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करने में लगी है। योजना का युवा पुरजोर विरोध कर रहे हैं, बावजूद इसके योजना को जबरन लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि युवा इस योजना का विरोध करते रहेंगे।

अगर सरकार ने परीक्षा कराने और योजना को वापस लेने की मांग को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। युवाओं के जुलूस को देखते हुए तहसील परिसर में कोतवाल जीएस ढकरियाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। जुलूस में प्रकाश वाच्छमी, प्रमोद कुमार, रोहित उप्रेती, हरीश दानू, कमलेश सिंह समेत कई युुवा मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top