Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

काम की खबर:- अब बच्चों का आधार कार्ड बनाना हुआ आसान, डाकिया घर आकर बनायेगा आधार कार्ड

[ad_1]

हरिद्वार। अभिभावकों को अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने अपने 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवाया उनके लिए अच्छी खबर है। शहर से लेकर देहात तक अब 5 साल तक की उम्र के बच्चों के आधार कार्ड को बनवाने के लिए डाक विभाग अभिभावकों की मदद करेगा। अभिभावकों को बच्चों को लेकर जाने की जरूरत भी नहीं होगी। 

डाकिया खुद लोगों के घर आकर बच्चों का आधार कार्ड बनवाएंगे। इस अभियान के लिए डाकियों की विशेष टीम तैयार की गई है। यह भारतीय डाक भुगतान बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) और डाक विभाग की भागीदारी से बनाए जाएंगे। डाक विभाग फिर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड डाकिया घर जाकर बनाएगा। शासन की ओर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने का जिम्मा निजी एजेंसी के बजाय सरकारी विभाग को सौंपा है। अब डाक विभाग फिर से आधार कार्ड में सुधार कराने व नए आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए डाकियों को काम पर लगाया गया है।

आधार कार्ड बनाने को चलाया जाएगा अभियान
शहर या गांव के लोग नजदीक के डाकघरों में जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं या सुधार करा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड में मोबाइल नंबर गलत है या बदलवाना है तो इसके लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी, डाकिया ही हैंड हेल्ड मशीन द्वारा मोबाइल नंबर में सुधार कर देगा। शीघ्र ही आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि डाकिया के अलावा पोस्ट इन्फो मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं। सिटी पोस्ट मास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि डाकिया के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर लिंक करने का 50 रुपये (कर सहिंत) का निर्धारित शुल्क देना होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top