Headline
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

वरुण धवन की नई फिल्म जुग- जुग जियो आज देगी सिनेमाघरों में दस्तक

[ad_1]

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म जुग- जुग जियो आज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण के फैन्स उनकी नई फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है, लोगों ने टिकटों की खरीद शुरु कर दी है। सभी को बस फिल्म देखने का इंतजार है। फिल्म की कमाई को लेकर बात की जाए, तो वह आज के पहले वीकेंड से पता चलेगा।

फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम कलाकार डायरेक्टर राज मेहता की इस फिल्म को देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी फिल्म की टीम को शुभकामनाएं भेज डाली हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक वीडियो शेयर करके फैन्स से इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखने की गुजारिश की है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर अब अक्षय कुमार की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

वायरल हुआ अक्षय का वीडियो
अक्षय कुमार का नया वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, ‘आज शुक्रवार है और थिएयर जाने का दिन है और इस शुक्रवार को बहुत ही बढ़िया फिल्म रिलीज हुई है जुग जुग जियो…इसमें एक्टर्स भी एक से बढ़कर एक हैं। अनिल कपूर जी हैं, नीतू सिंह जी हैं, वरुण धवन है…कियारा आडवाणी है। करण और अपूर्वा ने इसे प्रोड्यूस किया है। गुड न्यूज ये है कि इसे मेरे खास दोस्त राज मेहता ने बनाया है।’ वीडियो में आगे अक्षय कुमार पूरी स्टारकास्ट को फिल्म की रिलीज की शुभकामनाएं देते हैं और आखिर में जुग जुग जियो स्टाइल में बलइयां लेते हैं।

ट्रोल हुए अक्षय कुमार
सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार के फैन्स कॉमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि अब वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अक्षय कुमार की टांग खींचनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, ‘जुग जुग कैसे जिए सर विमल के साथ…।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘सर आप कन्फ्यूज बहुत करते हैं…कभी कहते हैं पान मसाला खाओ तो कभी कहते हैं जुग जुग जियो…।’

एडवांस बुकिंग में ये है हाल
बता दें कि अब तक वरुण धवन और कियारा आडवाणी की यह फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए 3 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के निर्माता करण जौहर एडवांस बुकिंग से हुए मुनाफे को देखकर काफी खुश होंगे। दरअसल ट्रेड पंडितों के मुताबिक जुग जुग जियो एडवांस बुकिंग की वजह से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की आंकड़ा आसानी से पार जाएगा।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top