Headline
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा

भारतीय बाजारों में चावल की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी, दाम बढ़ने का कारण हमारा पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश

[ad_1]

नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में पिछले पांच दिनों में चावल की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गयी है। पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश से आने वाले चावल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजारों में चावल की कीमतों में आई इस बढ़ोतरी का कारण हमारा पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश है। दरअसल, हमारा पड़ोसी देश बांग्लादेश आमतौर पर अपनी चावल की जरुरतों को भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार से चावल खरीदकर पूरा करता है। फिलहाल इन तीनों राज्यों में चावल की कीमतों में हाल के कुछ दिनों में 20 फीसदी तक की तेजी देखी गयी है। देश के दूसरे हिस्से में भी इन राज्यों में चावल का भाव बढ़ने से अछूते नहीं हैं, भारतीय बाजार में चावल की कीमतों में 10 फीसदी तक की तेजी आ गयी है।

खबरों के मुताबिक बांग्लादेश में इन दिनों चावल की किल्लत हो गई है, ऐसे में वहां चावल महंगा होता जा रहा है। बांग्लादेशी सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भारत से चावल आयात बढ़ाने के लिए ड्यूटी कम करने का फैसला लिया है। 22 जून को बांग्लादेश सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर तक नॉन बासमती राइस आयात करने की मंजूरी दी जा रही है। बांग्लादेश सरकार ने चावल के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी और टैरिफ 62.5 फीसदी से घटाकर सिर्फ 25 फीसदी कर दिया है।

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने पहली बार भारत से इतनी जल्दी चावल खरीदने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश को डर है कि भारत घरेलू बाजार में महंगाई पर लगाम लगाए रखने के लिए चावल के निर्यात को प्रतिबंधित कर सकता है। सामान्य तौर पर बांग्लादेश सितंबर या अक्टूबर के महीने में चावल का आयात करता है। खबरें हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत की ओर से गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगाए जाने के बाद बांग्लादेश में अनाज की किल्लत हो गई है। बांग्लादेश के कई इलाके वर्तमान समय में बाढ़ क चपेट में है, इससे वहां धान की खेती प्रभावित हुई है। खबरों के मुताबिक इस मामले में राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बीवी कृष्णा राव ने कहा है कि पिछले 5 दिनों में भारत में गैर बासमती चावल के भाव 350 डॉलर प्रति टन से बढ़कर $360 प्रति टन पर पहुंच गए है। बाजार में आई यह तेजी बांग्लादेश से आयात खुलने की खबरों के बाद आयी है। बांग्लादेश में गेहूं के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं, इससे वहां आटा बहुत महंगा हो गया है। इस परिस्थिति में बांग्लादेश ने अपने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए चावल का जल्द से जल्द आयात करने का फैसला किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top