Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

कॉलेज प्रिंसिपल को भाजपा में शामिल होने के लिए छात्रों को आदेश जारी करना पड़ा महंगा

[ad_1]

गुजरात। गुजरात के भावनगर में एक महिला कॉलेज की प्रिंसिपल को भाजपा में शामिल होने के लिए छात्रों को निर्देश जारी करना महंगा पड़ गया है। मामला शहर के गांधी गर्ल्स कॉलेज का है। यहां की प्रिंसिपल ने एक आदेश जारी कर अपनी छात्राओं को सत्तारूढ़ भाजपा का श्पेज प्रमुखश् बनने के लिए कहा था। मामला जब संज्ञान में आया तो कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद प्रिसिंपल को संस्पेंड कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 24 जून को श्रीमती एनसी गांधी और श्रीमती बीवी गांधी महिला कला और वाणिज्य कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल रंजनबाला गोहिल ने एक आदेश में भावनगर नागरिक सीमा के भीतर रहने वाले सभी छात्रों को पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल फोन लेकर आने के लिए कहा था। उनके द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि श्प्रत्येक छात्र कल अपना पासपोर्ट साइज फोटो लाकर भाजपा पार्टी में पेज प्रमुख के रूप में पंजीकरण कराये। केवल भावनगर नगर निगम की सीमा के भीतर रहने वाले छात्र ही सदस्य बन सकते हैं। भाजपा पार्टी में सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए प्रत्येक छात्र को मोबाइल फोन लेकर कॉलेज आना होगा।

कांग्रेस ने की कार्रवाई
इस मामले में स्थानीय कांग्रेस इकाई ने इसका जमकर विरोध किया। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि अपने राजनीतिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा शैक्षणिक संस्थानों का उपयोग कर रही है। सोमवार को भी कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही। इस बीच कांग्रेस की भावनगर शहर इकाई के प्रमुख प्रकाश वघानी ने भाजपा पर हमला किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने की बात करती है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह इतनी बड़ी कैसे हो गई। यह एकमात्र संस्थान नहीं है, ऐसे कई अन्य संस्थान हैं। जो भाजपा के अधीन काम करते हैं और पार्टी उन्हें नियंत्रित करती है।

कॉलेज ट्रस्ट ने की कार्रवाई
इस बीच कॉलेज ट्रस्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कॉलेज के ट्रस्टी धीरेन वैष्णव ने कहा कि रविवार रात को उनके संज्ञान में यह मामला आया था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत साथी ट्रस्टियों के साथ इस पर चर्चा की और गोहिल के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि भावनगर स्त्री केलावानी मंडल ट्रस्ट के सभी संस्थान विकासात्मक और शैक्षिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और खुद को किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम से नहीं जोड़ते हैं।

इस साल के आखिर में होना है विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके दोखते हुए भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुजरात में 27 साल तक शासन करने वाली भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top