Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

VC MDDA की पहल पर एमडीडीए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

VC MDDA की पहल पर एमडीडीए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

-मुख्यमंत्री ने डेंगू से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान इत्यादि चलाने के दिये हुए हैं निर्देश

-डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मरीजों की मदद के लिए आगे आया एमडीडीए

देहरादून। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी मरीजों की मदद को आगे आया है। आज उपाध्यक्ष एमएमडीए श्री वंशीधर तिवारी की पहल पर प्राधिकरण सभागार में दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।

विदित हो कि शहर में डेंगू का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। डेंगू में रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता की महत्ता को देखते हुए एमडीडीए के उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी ने विगत दिवस दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से दूरभाष पर वार्ता की और आश्वस्त किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में पूरा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण परिवार भी शहरवासियों के साथ खड़ा है।

इसी क्रम में आज प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी व सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया की मौजूदगी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक आयोजित हुआ। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा इस दौरान एक बार पुनः दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से फोन पर वार्ता की और कहा कि आगामी दिनों में जब कभी भी रक्त की आवश्यकता होगी, प्राधिकरण कर्मचारी इस हेतु तत्पर हैं।
उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मानवता की सेवा का समय है। उन्होंने कहा कि डेंगू महामारी में प्राधिकरण के सभी कर्मचारी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर संयुक्त सचिव श्री रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता श्री एचसी राणा, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी एवं दून मेडिकल कॉलेज की ओर से जनसंपर्क अधिकारी श्री महेंद्र सिंह भंडारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top