Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आज, प्रदेशभर में बनाए गए 81 परीक्षा केंद्र

[ad_1]

हिमाचल प्रदेश। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आज कराई जा रही है, परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, इससे पहले दो बार परीक्षा को रद्द किया गया है, वहीं इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। कांस्टेबलों के 1,334 पदों के लिए करीब 75,687 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थी दो घंटे पहले ही सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। राहत की बात यह है कि सरकारी बसों में अभ्यर्थियों का किराया नहीं लेने का फैसला लिया गया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई।

कई जगह अभ्यर्थियों के जूते और जैकेट उतारकर चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिला। टोपी-कैप, बेल्ट, जैकेट, पर्स, मोबाइल फोन, घड़ी व किसी भी तरह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाए गए। इसके अलावा बैग व पानी की बोतल भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की मनाही रही। हिमाचल पुलिस ने गड़बड़ी रोकने के लिए रेंज के अनुसार पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी, आईजी प्रशासन एवं कल्याण डीके यादव, डीआईजी इंटेलिजेंस संतोष पटियाल, पीटीसी डरोह के प्रिंसिपल विमल गुप्ता, आईजी साउथ रेंज पीडी प्रसाद, डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधु सूदन और डीआईजी नार्थ रेंज धर्मशाला सुमेधा द्विवेदी शामिल हैं।

पेपर लीक मामले में फंसे 116 आरोपी अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं दे पाएंगे। पुलिस ने व्यवस्था की है कि यह अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों को 2 जुलाई को परीक्षा स्थल पहुंचने और 3 जुलाई को वापसी के लिए प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया।  कुल्लू में तीसरी आंख के पहरे में करीब 3,297 अभ्यर्थी पुलिस की लिखित परीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है।जैकेट और जूते उतारकर चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला । अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:00 बजे ही पहुंच गए। हमीरपुर में अभ्यर्थियों को बैग व पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध रहा। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगे हैं।मंडी जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 14 केंद्रों में हो रही। मंडी दो परीक्षा केंद्रों में लड़कियां और सुंदरनगर के 12 केंद्रों में लड़कों की परीक्षा हो रही है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर भी लगाए गए हैं। चंबा में भी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा से पूर्व पुलिस जवानों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को जांचा। जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिली।

विवादों से घिरी पुलिस भर्ती परीक्षा शिमला के 11 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। सिपाही बनने की चाह में अभ्यार्थी सुबह 7:00 बजे ही केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। पेपर को लेकर पुलिस की  व्यवस्था भी पुख्ता है। परीक्षा हाल तक पहुंचने के लिए पांच बार चेकिंग की गई।कांगड़ा में 28 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 हजार अभ्यर्थी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा दे रहे हैं। 28 राजपत्रित अधिकारी, 685 पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान तैनात रहे। अभ्यर्थी सरकारी बसों में एडमिट कार्ड दिखा कर निशुल्क परीक्षा केंद्र पहुंचे। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top