Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

देहरादून से कुलासारी जा रहे दपंति हुए कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार, मौके पर हुई दोनों की मौत

[ad_1]

चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास पहाड़ी से टूटकर गिरी चट्टान के नीचे एक कार दबने से उसमें सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार के ऊपर से जेसीबी की मदद से चट्टान हटाकर दंपती के शव निकाले।

घटना से पूरे पिंडरघाटी क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। थराली के विधायक भूपालराम टम्टा और कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने गहरा शोक जताया है। कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे एक अल्टो कार देहरादून से कुलसारी मैटा जा रही थी।

इसी दौरान बगोली में शिव मंदिर के पास 200 मीटर आगे नारायणबगड़ की तरफ जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से विशाल चट्टान गिर गई। जिससे कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार कुलसारी क्षेत्र के मैट्टा गांव निवासी बलवीर सिंह (45) और उनकी पत्नी सावित्री देवी (40) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

बताया कि बोल्डर भारी होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और स्थानीय लोगों की मदद से कार में गिरे बोल्डर को हटाया गया। उसके बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सरकारी उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती देहरादून से अपने घर कुलसारी मैट्टा आ रहे थे।

तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि दुर्घटना में मृतक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग लाया गया है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन कर्णप्रयाग पहुंच गए हैं। मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है, जबकि उनकी पत्नी सावित्री देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। बताया जा रहा है कि दोनों देहरादून अपने बच्चों के पास गए थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top