Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

नया हेलीकॉप्टर लेगी धामी सरकार, करीब 20 साल पुराना हो चुका है हेलीकॉप्टर, एक साथ दो विकल्पों पर हुआ काम शुरू

[ad_1]

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस सरकारी हेलीकॉप्टर में शासकीय दौरे करते हैं, वह पुराना हो चुका है। अब प्रदेश सरकार उसके विकल्प तलाश रही है। एक साथ दो विकल्पों पर काम शुरू हो गया है। सरकार लीज पर हेलीकॉप्टर लेगी। साथ ही नया हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। लीज पर हेलीकॉप्टर लेने की तैयारी के तहत हाल ही में इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन शर्तों को देखते हुए कोई कंपनी नहीं आई। अब शर्तों में कुछ ढील देकर दोबारा निविदा आमंत्रित की जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर इतना पुराना हो चुका है, अब उसमें तकनीकी सुधार की गुंजाइश भी नहीं बची। उसकी जगह अब नया हेलीकॉप्टर लेना ही विकल्प है।

लीज पर ही क्यों?
सरकार पुराने हेलीकॉप्टर को जल्द हटाना चाहती है। नया हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया लंबी है। जानकारों का मानना है कि नया हेलीकॉप्टर खरीदने में दो से तीन वर्ष लग जाते हैं क्योंकि उसका मांग के अनुसार, निर्माण किया जाता है। तकनीशियनों और पायलटों का प्रशिक्षण भी इसमें शामिल होता है। इसलिए सरकार नया हेलीकॉप्टर खरीदने तक लीज पर हेलीकॉप्टर लेना चाहती है।

इसके लिए 21 जून को निविदा खुली थी लेकिन किसी कंपनी ने भाग नहीं लिया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी ने नए हेलीकॉप्टर खरीद को लेकर बैठक की थी। इस संबंध में उनका कहना था कि नया हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया के लिए एक समिति बनाई जाएगी और इसमें किफायत का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

हेलीकॉप्टर पुराना, अपग्रेडेशन नहीं हो सकता
उत्तराखंड सरकार का हेलीकॉप्टर करीब 20 साल पुराना हो चुका है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस तकनीक के हेलीकॉप्टर बनाए जाने भी बंद हो गए हैं। इसलिए सरकार चाहकर भी अपने हेलीकॉप्टर का अपग्रेडेशन नहीं करा सकती है। सी. रविशंकर, निदेशक, यूकाडा ने कहा लीज पर हेलीकॉप्टर लेने के लिए सरकार ने टेंडर किया था लेकिन किसी कंपनी ने निविदा नहीं दी। अब सरकार शर्तों में ढील देकर एक बार फिर टेंडर जारी कर रही है ताकि ज्यादा कंपनियां आएं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top