Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

CM धामी से ऋषिकेश मेयर अनिता मामगईं ने मुलाक़ात की

देहरादून।।बीते दिनों भारी बारिश के चलते आई आपदा से ऋषिकेश में सड़कें, नालियां और घाट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जलभराव से कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। मेयर अनिता ममगाईं ने क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों और घाटों के निर्माण कार्यों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से 100 करोड़ की राशि आवंटित करने की मांग की।

रविवार को ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने बीते दिनों ऋषिकेश और आसपास लगातार हुई बारिश से उपजी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कहा कि दैवीय आपदा में विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से जहां आमजनमानस को काफी नुकसान झेलना पड़ा, वहीं नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें, सम्पर्क मार्ग एवं नालियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

कई मार्गों पर कीचड़ एवं बरसाती पानी भरा होने की वजह से विभिन्न बीमारियों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। इन समस्या से निपटने के लिए तकरीबन सौ करोड़ रुपये की जरूरत होगी। ऋषिकेश नगर निगम को यह राशि मुहैया करवाई जाए। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के तमाम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता के साथ राहत एवं बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य जारी है। योगनगरी ऋषिकेश की सड़कों के लिए भी हर संभव मदद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top