Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

[ad_1]

 जिला खेल अधिकारी को दिए स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश

मुनिकीरेती( टिहरी)। आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

खेल मंत्री रेखा आर्या को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं,वही उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया।

मंत्री महोदया ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंत्री रेखा आर्या ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए। साथ ही मंत्री  ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत महसूस होती है जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं , चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन ,तहसीलदार नरेंद्रनगर पीताम्बर सिंह रावत ,वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी डी. एस. रावत  सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top