Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य के कई जिलों में एक बार फिर जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

[ad_1]

देहरादून।  मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थान व गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 15, 16, 17 को बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 18 से एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है। गुरुवार को राज्य में यमकेश्वर, गरुड, लक्सर, लाखामंडल, कनालीछीना आदि जगहों पर बारिश दर्ज की गई।

श्रीनगर में गुरुवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर रहा। सुबह साढ़े नौ बजे जल स्तर 535.40 मीटर पर पहुंच गया। जबकि चेतावनी स्तर 535 व खतरे का स्तर 536 मीटर है। ऋषिकेश में भी गंगा चेतावनी निशान को छूकर बही। हरिद्वार में गंगा में गाद बढ़ने के कारण गंगनहर बंद करनी पड़ी।

उत्तराखंड में बारिश से 173 सड़कें बंद हो गई जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में कुल 214 सड़कें बंद थी जिसमें से 41 सड़कों को देर सांय तक खोल दिया गया जिसके बाद अब 173 सड़कों को खोलना बाकी रह गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में एक एनएच, 10 स्टेट हाईवे बारिश की वजह से बंद थे। इन सड़कों को खोलने के लिए 240 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। लोनिवि के एचओडी अयाज अहमद ने बताया कि सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top