Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

इस विभाग के इंजीन‍ियर को तीन साल की सजा, विजिलेंस देहरादून सेक्टर की टीम ने क‍िया था ट्रैप

टिहरी।अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारी को रिश्वत देने के आरोपित कनिष्ठ अभियंता को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

19 मार्च 2012 को लोकायुक्त कार्यालय के जांच अधिकारी मान सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अनियमितता के संबंध में एक प्रकरण की जांच कर रहे थे। टिहरी गढ़वाल में लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश सिंह व कनिष्ठ अभियंता अनिल रतूड़ी की ओर से निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की गई थी।

जांच को अपने पक्ष में करवाने के एवज में कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश सिंह ने जांच अधिकारी मान सिंह रावत पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का दबाव बनाया। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से रिश्वत लेने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद भी वह लगातार रिश्वत का दबाव बना रहे थे। ऐसे में उन्होंने भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कराने की ठानी और मामले की शिकायत विजिलेंस कार्यालय से की।

विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपित जयप्रकाश सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत देते हुए 20 मार्च 2012 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।विशेष न्यायालय विजिलेंस ने आरोपित जयप्रकाश को दोषी पाते हुए उसे तीन साल का सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top