Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

रूड़की की चर्च पर अराजक तत्वों का धावा, तोड़फोड़ कर किया घायल

100 से अधिक लोगों ने चर्च में बोल धावा

हिन्दू संगठनों पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप

कई लोगों पर मारपीट व डकैती का मुकदमा दर्ज

गंभीर रूप से घायल युवक देहरादून रेफर

तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

मसीह समुदाय ने कोतवालीबमें दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस समेत अन्य संगठनों ने घटना की निंदा की

अविकल उत्त्तराखण्ड

रूड़की। विधानसभा चुनाव से पहले उत्त्तराखण्ड की सामाजिक व राजनीतिक आकाश में जहर घोलने की कवायद शुरू हो गयी है। रूड़की की चर्च पर सामूहिक हमला आने वाले खतरे की ओर साफ इशारा कर रहा है। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे चर्च में आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा में एकत्रित हुए ईसाई समुदाय के लोगों पर दर्जनों अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  गंभीर रूप से घायल एक युवक को देहरादून रेफर किया गया है।

देखें चर्च पर हमले के वीडियो

तनाव को देखते हुए चर्च के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को करीब 150 लोगों का समूह चर्च के अंदर घुस आया। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। उत्तेजित भीड़ ने 35 साल पुरानी चर्च में जमकर तोड़फोड़ की। गमले, कुर्सी व खिड़की-दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर टूटे कांच के अलावा काफी सामान बिखरा नजर आ रहा था। तोड़फोड़ के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।

चर्च में मौजूद लोगों की जमकर पिटाई की गई। मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। महिलाओं की भी पिटाई की गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मारपीट करने वाले भाजपा युवा मोर्चा, बजरंग दल, भाजपा व हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग थे। ये लोग जमकर नारेबाजी करते हुए तोड़ फोड़ कर रहे थे।

घटना की जानकारी देते हुए कई महिलाओं व पुरुषों ने बताया कि वे लोग उन पर धर्मान्तरण का आरोप लगा रहे थे। मसीह समुदाय के लोगों का कहना कि वे लोग कई दिन से धमकी दे रहे थे। इस घटना की आशंका होते ही उन्होंने जिला पुलिस के आलाधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। मसीह समुदाय की ओर से कोतवाली में 200 अज्ञात लोगों जे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

रूड़की कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने वताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, विहिप मंत्री शिवप्रसाद त्यागी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीमा गोयल, बबीता चौहान, सुनील, राखी प्रधान, रजनी गोयल एवं अन्य लोगों के खिलाफ डकैती, मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि रविवार को ही रूड़की से 20 किमी दूर हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकारी दौरे पर आए हुए थे। विधानसभा चुनाव से पहले समुदाय विशेष पर हमला करने की इस घटना कांग्रेस समेत अन्य दलों ने निंदा की है।

कांग्रेस ने जताया विरोध

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि अचानक चर्च के अंदर बड़ी संख्या में अराजक तत्वों का हमला करना, महिलाओं के साथ अभद्रता एवं चर्च के अंदर तोड़फोड़ करना अपने आप में शर्मसार करने वाला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार जिले में मौजूदगी के बावजूद जिस तरह से रुड़की के चर्च में अराजक तत्वों के द्वारा हमला किया गया वह देवभूमि ही नहीं देश के धर्मनिरपेक्षता पर गहरी चोट है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bureaucracy-shasan-ias-radhika-jha-on-child-care-leave/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-accident-five-people-drowned-in-ganga-bhagirathi-river-at-haridwar-and-uttarkashi-respectively/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top