Headline
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच

सोनप्रयाग पार्किंग में ओवर रेटिंग के आरोपों की होगी जांच

सोनप्रयाग पार्किंग में ओवर रेटिंग के आरोपों की होगी जांच

पार्किंग संचालक जीके इंटरप्राइजेज पर लगे ओवर रेटिंग के आरोप

जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने दिए आरोपों के जांच के निर्देश

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा की जाएगी जांच

रुद्रप्रयाग।जिला प्रशासन को सोनप्रयाग जीके इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित पार्किंग में ओवर रेटिंग करते हुए अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसका जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित फर्म की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पूरे मामले की जांच करेंगे। यदि जांच में संबंधित पार्किंग संचालक द्वारा अतिरिक्त धनराशि की वसूली करने की बात पुष्टि होती है तो संचालन शुरू होने से वर्तमान तक जो भी ओवर रेटिंग की गई है, उस धनराशि की वसूली संबंधित पार्किंग संचालक से की जाएगी। यदि उनके द्वारा उक्त धनराशि समय पर जमा नहीं किया जाता है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चत करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन यात्रियों को जायज दाम एवं तय मानकों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसमें अगर किसी स्तर पर लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सोहन सिंह ने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा के महत्पवूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार वाहन पार्किंग संचालक पर ओवर रेटिंग के आरोप लगे हैं। प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार प्रशासन की ओर से तय मानक एवं दामों से ज्यादा वसूली की जा रही है। सोनप्रयाग स्थिति पार्किंग जिला पंचायत रूद्रप्रयाग के अधीन है, इसके लिए प्रतिवर्ष यात्रा के दौरान टेंडर के माध्यम से पार्किंग संचालन का मौका बाह्य कंपनी को दिया जाता है। इस वर्ष जीके इंटरप्राइजेज को यह काम मिला है। जिला पंचायत रूद्रप्रयाग द्वारा निर्धारित शुल्क जीएसटी सहित लिया जाना तय है, जो 12 घंटे अथवा पार्ट टाइम हेतु अधिकतम तय किया गया है। जिसमें लोडर वाहनों जिसमें चार टायर से अधिक वाले वाहन शामिल हैं, उनके लिए 200 रुपये, बस एवं ट्रक हेतु 150 रुपये, ट्रैक्टर, ट्रॉली एवं टैंकर हेतु 120 रुपये, कार एवं जीप हेतु 100 रूपये, स्कूटर, मोटर साइकिल आदि दुपहिया के लिए 50 रुपये और साइकिल के लिए 20 रुपये प्रति वाहन प्रति 12 घंटे का रेट तय है। शिकायत के अनुसार जीएसटी के नाम पर पार्किंग संचालक द्वारा अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया है कि पार्किंग में ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने इस पर तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा त्वरित जांच शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top