Headline
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की मुलाकात, सांसद बंसल बोले प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व व उत्सव की बात

[ad_1]

नई दिल्ली/देहरादून। आज नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद उत्तराखंड नरेश बंसल ने एनडीए की उम्मीदवार व निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। सांसद नरेश बंसल ने निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्नी क्षमा बंसल के साथ पुष्प गुच्छ देकर व शौल भेंट कर प्रचंड जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी । सासंद बंसल ने कहा कि यह भाजपा मंे ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता आज देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हुए है। उन्होंने कहा कि सरल एवं सौम्य स्वभाव की धनी झारखंड की पूर्व राज्यपाल, नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित द्रौपदी मुर्मू को भारत गणराज्य की 15वीं एवं प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक है ।

सासंद बंसल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मे देश की धड़कन वनवासी व जनजातीय और देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वाेच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा समेत केन्द्रीय नेतृत्व व पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदो व विधायकों का आभार जताया।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि इस परिणाम से न केवल शिक्षा जगत और नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, बल्कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है। भारत की 700 आदिवासी जातियों के 10 करोड़ अति गरीब दलित सदियों से उपेक्षित महसूस करते आए है। आदिवासियों को पहली बार इतना बड़ा सम्मान देकर भारत ने यह संदेश दिया है कि अब शहीदों के सपनों का भारत बनेगा और कोई भी गरीब और दलित नहीं रहेगा।

सासंद राज्यसभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए यह गर्व व उत्सव की बात है। उन्होंने कहा कि सहजता व सरलता की पर्याय मुर्मू का जीवन सदैव वंचित और दुखित जनों की सेवा में समर्पित रहा है। आपका राष्ट्रपति बनना भारतीय लोकतंत्र का एक स्वर्णिम अध्याय है। भारत की यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है।

सांसद नरेश बंसल ने देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सफल कार्यकाल के लिए पत्नि क्षमा बंसल के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को विशेष रूप से चारधाम व हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुर्मू के निर्देशन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपना स्वर्णिम काल हासिल करेगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top