Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

कांवड़ मेले के चलते बिगड़ा गृहणियों का बजट, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

[ad_1]

हरिद्वार।  कांवड़ मेले के दौरान फल और सब्जियों के वाहन चार दिनों से ज्वालापुर मंडी नहीं पहुंच सके। इस कारण मंडी में फल और सब्जियों की कमी बनी हुई है। इससे किचन का बजट बिगड़ गया है। इस कमी के कारण मंडी से बाहर आते ही फल और सब्जी के दाम दोगुने तक महंगे हुए हैं। वहीं उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में जाम के कारण पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप है।

हरिद्वार में कांवड़ मेले के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जाम और हाईवे बंद होने के कारण लोगों को जरूरी सामग्री भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि अन्य राज्यों से फल और सब्जी लेकर ज्वालापुर मंडी पहुंचने वाले वाहन चार दिन से मंडी नहीं पहुंचे हैं। जो छोटे वाहन सब्जी और फल लेकर आ भी रहे हैं, वे घंटों जाम में फंस रहे हैं।

मंडी से बाहर आते ही करेला, खीरा, लौकी, तोरी, भिंडी 100 फीसदी महंगी बिक रही हैं। शिमला मिर्च, बंद गोभी, फूल गोभी 100 से 110 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। वहीं फलों में नाखा 150 फीसदी, केला 125 फीसदी, सेब और पपीता 100 फीसदी बढ़े दामों पर मिल रहे हैं। कांवड़ मेला क्षेत्र में केला 80 से 90 रुपये दर्जन तक बिक रहा हैं। कांवड़ियों से मनमर्जी के दाम वसूले जा रहे हैं।

 उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में दो दिन से भारत गैस के बड़े-छोटे वाहन नहीं पहुंच सके हैं। भारत गैस के 500 सिलेंडर पुष्पक गैस एजेंसी से रोजाना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सप्लाई होते हैं। भारत गैस के 20 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।

घर का बजट बिगड़ रहा : गृहिणी सरोज, आशा और सारिका का कहना है कि कांवड़ और बरसात के कारण सब्जियां और फल महंगे मिल रहे हैं।  महंगाई से गृहिणियों की रसोई का बजट हर महीने बिगड़ जाता है।

सब्जी के दाम
सब्जी           मंडी के अंदर    बाहर

शिमला मिर्च     70-80         110
गोभी       60         100
बंद गोभी      50      100
भिंडी     15      30
तौरी      10      20
लौकी       10      20
नींबू        50        90
अदरक      45     80
लहसुन      40        60
प्याज       16      25
बैंगन        25        40
केला/दर्जन     40            80-90
नाखा     20        50
सेब         50-100     100-200
पपीता      25     50
नारियल     40         70

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top