Headline
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

मौसम विभाग ने जारी किया देहरादून, नैनीताल समेत छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की आशंका

[ad_1]

देहरादून।  शुक्रवार से चार दिन तक राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून नैनीताल टिहरी पौड़ी चम्पावत और बागेश्वर में शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में बादलों के मंडराने के साथ ही वर्षा का क्रम जारी है। शुक्रवार से चार दिन तक राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। दून में शाम को ज्यादातर हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई। इससे कई चौराहे-तिराहे जलमग्न हो गए। रिस्पना-बिंदाल समेत सभी नदी-नाले उफान पर आ गए।

नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दून में अभी कुछ दिन मौसम का रुख इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका है। इसके अलावा नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव होने के आसार हैं। इसको लेकर सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।आठ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही वर्षा परेशानी बनी हुई है। वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। गंगोत्री हाईवे मलबा आने के कारण गुरुवार को करीब आठ घंटे बंद रहा। गौरीकुंड हाईवे पर भी सात घंटे तक यातायात ठप रहा। हालांकि, शाम को दोनों हाईवे पर यातायात सुचारू हो गया था। इसके अलावा प्रदेशभर में छोटे-बड़े करीब दो दर्जन मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें जेसीबी से खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top