Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

हरक मेरे अपराधी नहीं तो माफी किस बात की- हरीश रावत

लोकतंत्र व जनता के अपराधी है। जनता से मांगे माफी।

अविकल उत्त्तराखण्ड

अल्मोड़ा। बागी व माफी की कहानी पर अभी पूरी तरह पर्दा नहीं गिरा है। भाजपा मंत्री हरक की फ्राइडे माफी के बाद हरीश रावत ने भी चिलमन की ओट से शनिच्चर को गेंद उत्त्तराखण्ड की जनता के पाले में खिसका दी। और हरक की माफी के बाद भी थोड़ा नरम थोड़ा कड़क रुख बरकरार रखा।

इधर, शनिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत आपदा पीड़ितों का हालचाल लेने अल्मोड़ा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ मीडिया से रूबरू हुए।

अल्मोड़ा की मीडिया ने फिर वही सवाल दागा। बागियों की वापसी पर हरीश रावत के वीटो पर भी कुरेदा गया।

हरक की माफी पर हरीश बोले, वो मेरे अपराधी नहीं  तो माफी किस बात की। हरक मेरे छोटे भाई हैं। मैंने तो उन्हें बहुत पुचकारा था। मेरे पास हरे हरे नोट नहीं थे देने को। कुछ बल्द व बकरियां चली गयी।

देखें वीडियो

ये लोग उत्त्तराखण्ड की जनता व लोकतंत्र के अपराधी हैं। एक बार जनता से कह दें कि फिर ऐसा नहीं करेंगे।  बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर स्वंय के वीटो के बाबत हरीश रावत ने कहा कि अध्य्क्ष गोदियाल जी फैसला करेंगे किसे लेना है और किसे नहीं।

शुक्रवार को मंत्री हरक देहरादून में मीडिया को बुला हरीश रावत से माफी आदि आदि बोल राजनीतिक हलचल मचा गए थे।

इस बीच, मंत्री हरक को भाजपा में चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी के अलावा कांग्रेस में वापसी की कहानी भी साथ साथ चल रही है। कांग्रेस के प्रीतम सिंह बागियों की घर वापसी के पक्ष में हैं जबकि 2016 में कांग्रेस सरकार गिराने वाले बागियों की पार्टी में वापसी हरीश रावत अपने स्टैंड पर कायम है।

हरक की माफी के बाद लगा कि दोनों के बीच बर्फ पिघल रही है। लेकिन आज अल्मोड़ा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरक व अन्य को लोकतंत्र का अपराधी बताते हुए जनता से माफी मांगने की सलाह दे डाली।

Pls clik-हरक की माफी

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politicscongressbhajpa-minister-harak-positive-remarks-on-harish-and-champion/

https://bharatnewsbuzz.com/spirituality/uttarakhand-religious-culture-chardham-pilgrims-breaks-police-stop-barrier-at-sonprayag/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top