Headline
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होंगी,पढ़ें बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

देहरादून।शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराकर परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है।

इसके लिए फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने और 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि उच्च शिक्षा का सत्र भी समय पर शुरू किया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं के तहत अंक सुधार परीक्षा का परिणाम भी एक माह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। सत्र नियमित होने से जहां छात्र-छात्राएं नई कक्षा में समय पर प्रवेश ले सकेंगे, वहीं उच्च शिक्षा के सत्र को समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी। इसका लाभ प्रदेश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को आवंटित जनपदों का भ्रमण कर विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की भी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, भ्रमण के दौरान अधिकारी पीएम-श्री स्कूल, अटल उत्कृष्ट विद्यालय एवं कलस्टर विद्यालयों सहित नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का भी स्थलीय निरीक्षण करें। इस दौरान वे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी संवाद स्थापित करेंगे। भ्रमण के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top