Headline
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भगवान के बाद अटल और आडवाणी को ही मानता था, लेकिन कभी पैर नहीं छुए, जब पीएम मोदी ने फोन पर बोला-आप उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं, मेरी आंखों में आंसू थे….

[ad_1]

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को सोमवार को उच्च सदन में विदाई दी गई। विदाई समारोह में बोलते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि मैं एक तरफ बहुत खुश हूं और दूसरी तरफ मुझे लगता है, मैं आप सभी को याद कर रहा हूं क्योंकि मैं 10 अगस्त से सदन की अध्यक्षता करने की स्थिति में नहीं रहूंगा। मैं हमेशा सदन का अभिवादन करते हुए नमस्ते कहा करता था क्योंकि भारतीय परंपरा और संस्कृति में बहुत कुछ है। इस दौरान उन्होंने कई पुराने किस्से भी सुनाए और सदस्यों को बताया कि कड़ी मेहनत का कितना महत्व है। उन्होंने बताया कि भगवान के बाद अटल और आडवाणी को ही मानते थे लेकिन उनके पैर भी कभी नहीं छुए।

वेंकैया नायडू ने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि कैसे एक सामान्य कार्यकर्ता से वह इस पद तक पहुंचे। उन्होंने सभागार में मौजूद सदस्यों से कहा कि कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं क्योंकि मैंने कभी किसी के पैर नहीं छुए। वाजपेयी जी और आडवाणी जी मेरे लिए भगवान के बाद दूसरे थे लेकिन मैंने उनके भी पैर कभी नहीं छुए। हालांकि सम्मान और लगाव वैसा ही था। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि कड़ी मेहनत करिए। उन्होंने बताया कि वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। स्कूल 3 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता था। पार्टी के बड़े नेता जब शहर आते थे तो पोस्टर चिपकाता था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सभा जब हमारे यहां हुई तब मैं तांगा में बैठकर उद्घोषणा की और पोस्टर चिपकाया। पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से पार्टी का अध्यक्ष बना। यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने सदस्यों से कड़ी मेहनत की अपील की और कहा कि लोगों से मिलिए और उनकी बातें सुनिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एम. वेंकैया नायडू जानते थे कि कैसे सदन को और अधिक सक्षम बनाना है और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। हमें उनकी सलाह को यादगार बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वेंकैया नायडू ऐसे पहले उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापित हैं जो लंबे समय तक राज्यसभा में रहे। उनको सदन में क्या-क्या चलता है, पर्दे के पीछे क्या चलता है, कौन सा दल क्या करेगा, इन सभी बातों का उनको भली भांति अंदाजा रहता था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आपका हर शब्द सुना, पसंद किया जाता है और कभी भी काउंटर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि सभापति ने हमेशा सरकार को प्रस्ताव लाने दें, विपक्ष को उसका विरोध करने दें और सदन को उसका समाधान निकालने दें के सिद्धांत पर काम किया। सांसदों की बातें सुनकर नायडू भावुक भी हो गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top