Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

सोशल मीडिया पर तैर रही एक खबर से आहत हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]

देहरादून।  भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोशल मीडिया पर तैर रही एक खबर से आहत हैं। ब्रेकिंग न्यूज की शैली में बने वीडियो में कहा गया है कि त्रिवेंद्र के साथ भाजपा के 20 विधायक कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं। त्रिवेंद्र ने फौरन इसे अफवाह बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश है और इसे किसी न किसी का संरक्षण भी है। संरक्षण की बात कहकर उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा है।

त्रिवेंद्र 20 विधायकों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने का वीडियो तेजी से फैला। इससे नाराज त्रिवेंद्र ने कहा कि एक डेढ़ माह पहले भी कुछ तत्वों ने इसी प्रकार का दुष्प्रचार किया था। यह एक बड़ा षडयंत्र है, इन तत्वों को किसी का संरक्षण भी प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि कि वह पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। भला ऐसा कोई सोच भी कैसे सकता है? जिस प्रकार की खबरें लगातार फैलाई जा रही हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है। 

साजिश में शामिल लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई गंभीरता से पर विचार किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी ऐसी खबरों को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा- मैने वह वीडियो नहीं देखा और न हीं इस प्रकार की अफवाहों को गंभीरता से लिया जाता है। त्रिवेंद्र रावत भाजपा को प्रदेश में खड़ा करने वाले व्यक्ति हैं। उनके बारे में ऐसा सोचना भी गलत है। यह साजिश है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top